सीएसजेएमयू में 1550 रुपये में करें विशेष एआई फाउंडेशन कोर्स

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन एवं एमकेटी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी अकादमी ने एक माह का एआई फाउंडेशन कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। यह कोर्स 24 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें भाग लेने के लिए 1550 रुपये की फीस रखी गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई की मूल बातें और व्यावहारिक उपयोग सीखााना है।

सीएसजेएमयू में 1550 रुपये में करें विशेष एआई फाउंडेशन कोर्स

कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन एवं एमकेटी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी अकादमी के संयुक्त सहयोग से एक माह का विशेष एआई फाउंडेशन कोर्स शुरू किया जा रहा है। पाठ्यक्रम का शुभारंभ 24 अक्टूबर से होगा। प्रतिभागियों के लिए सामान्य फीस 1550 रुपये निर्धारित की गई है। यह पहल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से हो रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और एआई में रुचि रखने वाले अन्य प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूल अवधारणाओं के साथ-साथ इसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देना है। पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को केवल एआई टूल्स का इस्तेमाल करना ही नहीं, बल्कि यह समझने का अवसर मिलेगा कि एआई किस प्रकार कार्य करता है और शिक्षा, शोध, उद्योग तथा व्यवसाय में इसका प्रभावी उपयोग कैसे किया जा सकता है।

पाठ्यक्रम की मेंटोरिंग

पाठ्यक्रम की मेंटोरिंग प्रोफेसर चंद्र आर. मूर्ति द्वारा की जाएगी। वह आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र एवं एआई के क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को एआई के मूल सिद्धांतों से लेकर उसके विभिन्न व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी जाएगी। कोर्स में एआई के बुनियादी सिद्धांत एवं अनुप्रयोग, एआई के लिए पाइथन, मशीन लर्निंग की मूल अवधारणाएं, डेटा विश्लेषण एवं विजुअलाइजेशन सहित विभिन्न विषय शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही प्रतिभागियों को व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से सीखी गई अवधारणाओं को वास्तविक परिस्थितियों में लागू करने का अवसर भी मिलेगा।

कक्षाएँ और प्रतिभागिता

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कक्षाएं केवल शनिवार और रविवार को ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। ऑनलाइन माध्यम से सीएसजेएमयू के विभिन्न विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी इच्छुक प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकेंगे।

भविष्य की तकनीकी आवश्यकताएँ

विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रतिभागियों को एआई-सक्षम कौशल से जोड़कर उन्हें भविष्य की तकनीकी एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के लिए तैयार करना है। विश्वविद्यालय के अनुसार, एआई अब केवल सवालों के जवाब देने वाला माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, शोध, डेटा विश्लेषण, प्रोग्रामिंग, ऑटोमेशन और नवाचार का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी, शिक्षक एवं अन्य प्रतिभागी 1550 रुपये की विशेष फीस पर एक माह के इस ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦एआई फाउंडेशन कोर्स कब शुरू होगा?−
यह पाठ्यक्रम 24 अक्टूबर से शुरू होगा।
Ajeet Pratap Singh

लेखक के बारे में

Ajeet Pratap Singh

शॉर्ट बायो: अजीत प्रताप सिंह पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्य कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अजीत प्रताप सिंह भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक समय से काम करने का अनुभव है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और झारखंड में देश के प्रतिष्ठित अखबारों में काम किए हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट क्रिएटर हैं। 2022 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अजीत ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में जनमोर्चा, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण आई नेक्स्ट, दैनिक भास्कर व दैनिक जागरण जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित करने के साथ टीम का नेतृत्व भी किया। अजीत ने 2007 में राष्ट्रीय सहारा में देहरादून में काम शुरू किया। उनकी खबरों की समझ और लेखन शैली को सराहते हुए उन्हें सिटी रिपोर्टिंग की बीटों पर स्टेट लेवल तक काम करने का मौका दिया गया। वर्ष 2011 से नवंबर 2014 तक उन्होंने राष्ट्रीय सहारा वाराणसी में काम किया। 2014 में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में टीम लीडर के तौर पर डिजिटल का भी अनुभव उन्हें मिला था। अजीत ने आई नेक्स्ट बरेली में तीन माह कार्यकारी संपादकीय प्रभारी के तौर पर भी काम किया था। इस दौरान अखबार के बरेली एडिशन को नूर-ए-आई नेक्स्ट अवॉर्ड भी मिला था। अजीत ने 2018-19 तक दैनिक भास्कर में रिजनल हेड के तौर पर 10 जिलों की टीम को लीड किया। 2019 से 2022 तक दैनिक जागरण में खबरों के साथ डिजिटल के लिए भी काम किया। धनबाद में सिटी हेड की जिम्मेदारी भी अजीत ने बखूबी निभाई थी। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए कार्य कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा इन फोटो जर्नलिज्म एंड विजुअल कम्युनिकशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अनुभव का लाभ अजीत पत्रकारिता में भी उठा रहे हैं। इसी वजह से अजीत गंगा, श्रम और जल निगम की बीट पर एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च ड्रिवेन स्टोरीज लिख रहे हैं।


डाटा बेस्ड और सॉफ्ट खबरों के साथ डिफरेंशिएटर पर जोर

अजीत की रुचि डाटा बेस्ड खबरों में है। डाटा पर आधारित रोचक खबरें लिखते हैं। बीट पर सॉफ्ट स्टोरी पर भी काम करते रहते हैं। रूटीन खबरों में डिफरेंशिएटर क्रिएट करना अजीत की हावी है।


विशेषज्ञता
ट्रांसपोर्ट (रेल, सड़क, हवाई जहाज और जल परिवहन),
यातायात व्यवस्था,
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासनिक खबरें
तथ्यपरक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी पर फोकस
पत्रकारिता की नींव: तथ्यपरकता और विश्वसनीयता

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीएसजेएमयू में 1550 रुपये में करें विशेष एआई फाउंडेशन कोर्स