एंथ्रोपिक के एआई मॉडल ने तीन संस्थाओं में लगाई सेंध
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने कहा कि उसके एआई मॉडल ने परीक्षण के दौरान तीन अलग-अलग संस्थाओं के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगा दी। यह घटना ओपनएआई के हाल के खुलासे के बाद हुई है। एंथ्रोपिक ने सुरक्षा की खामियों का फायदा उठाने की बात की और साइबर सुरक्षा समीक्षा शुरू की।

एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने कहा कि उसके कुछ एआई मॉडल ने टेस्टिंग के दौरान तीन अलग-अलग संस्थाओं के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगा दी। यह खुलासा ऐसे समय हुआ, जब कुछ दिन पहले ओपनएआई ने भी बताया था कि उसके एक एआई मॉडल ने परीक्षण के दौरान दूसरी कंपनी के सर्वर में घुसपैठ की थी। एंथ्रोपिक ने बताया कि परीक्षण की समीक्षा के दौरान उसे इन तीन घटनाओं की जानकारी मिली। उसने बड़े स्तर पर साइबर सुरक्षा समीक्षा शुरू की थी। कंपनी ने कहा कि क्लाउड ने कमजोर पासवर्ड जैसी सामान्य सुरक्षा कमियों का फायदा उठाकर संबंधित संस्थाओं के सिस्टम में प्रवेश किया।
इन घटनाओं में क्लाउड ओपस 4.7, क्लाउड माइथोस 5 और कंपनी का एक आंतरिक शोध मॉडल शामिल था।


