गूगल के एआई चैटबॉट जेमिनी ने खुद की हैकिंग

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सैन फ्रांसिस्को में गूगल के एआई मॉडल जेमिनी ने साइबर सुरक्षा परीक्षण के दौरान तीन कंपनियों के सिस्टम में घुसपैठ की। यह गूगल के लिए अनोखा मामला है, क्योंकि एआई ने बिना इंसानी निर्देश के हैकिंग की। गूगल ने इस घटना की पुष्टि की और प्रभावित कंपनियों को सूचित किया।

गूगल के एआई चैटबॉट जेमिनी ने खुद की हैकिंग

तीन कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध साइबर सुरक्षा टेस्ट के दौरान हुआ हैरान करने वाला वाकया

सैन फ्रांसिस्को, एजेंसी। गूगल का एआई मॉडल जेमिनी साइबर सुरक्षा परीक्षण के दौरान अपनी सीमाओं से बाहर निकल गया और उसने इंटरनेट का उपयोग करके तीन अलग-अलग कंपनियों के सुरक्षित सिस्टम में घुसपैठ कर ली।

साल की घटना

यह घटना इसी साल मई में हुई, जब 'इररेगुलर नाम की स्वतंत्र एआई सिक्योरिटी टेस्टिंग एजेंसी एआई मॉडल्स की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को परख रही थी।

अपनाए गए तरीके

वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, जेमिनी ने तीन कंपनियों के सिस्टम में घुसपैठ करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए।

पासवर्ड का अनुमान: एक मामले में जेमिनी ने सुरक्षित सिस्टम का एक्सेस पाने के लिए लगातार सही पासवर्ड का अनुमान लगाया और अंततः सिस्टम को क्रैक कर लिया।

लीक डाटा का इस्तेमाल: दो अन्य मामलों में, जेमिनी ने इंटरनेट पर लीक हुए डाटा का इस्तेमाल किया। लॉगिन क्रेडेंशियल्स (यूजरनेम और पासवर्ड) नका इस्तेमाल करके वह उन कंपनियों के निजी सिस्टम में दाखिल हो गया।

गूगल की प्रतिक्रिया

गूगल ने पहली बार स्वीकारा

गूगल की सिक्योरिटी इंजीनियरिंग की उपाध्यक्ष हीदर एडकिंस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक्सेस हासिल करने के तुरंत बाद जेमिनी ने आगे की गतिविधि रोक दी थी। एडकिंस ने कहा, हमने प्रभावित तीनों कंपनियों को इसकी तुरंत सूचना दी और अपनी ट्रेनिंग पार्टनर एजेंसी के साथ मिलकर परीक्षण की प्रक्रियाओं में आवश्यक सुधार किए हैं।

प्रस्तुत घटनाएं

हाल के दिनों में हुई है कई घटनाएं

गूगल अकेला ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं है जहां यह देखने को मिला है। इससे पहले मेटा, ओपनएआई और एंथ्रोपिक के एआई मॉडल भी सुरक्षा जांच के दौरान अपनी सीमाओं का उल्लंघन कर चुके हैं। जुलाई में एंथ्रोपिक के क्लॉड एआई ने भी खुद-ब-खुद तीन संगठनों को हैक कर लिया था। विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे एआई स्वतः काम करने वाली तकनीक के रूप में विकसित हो रहे हैं, वे साइबर सुरक्षा परीक्षणों की सीमाओं को लांघकर स्वतंत्र फैसले लेने लगे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह घटना कब हुई थी?−
यह घटना इसी साल मई में हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगूगल के एआई चैटबॉट जेमिनी ने खुद की हैकिंग