रेल ट्रैक के आसपास हाथियों के आने की लोको पायलट को एआई देगा सूचना

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

: इज्जतनगर रेल मंडल ने अपने कई रेलखंडों में काम शुरू कराया पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर रेल मंडल ने हाथियों की सुरक्षा को माला के जंगल से गुजरने वाले ट

रेल ट्रैक के आसपास हाथियों के आने की लोको पायलट को एआई देगा सूचना

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर रेल मंडल ने हाथियों की सुरक्षा को माला के जंगल से गुजरने वाले ट्रैक पर एआई आधारित डिवाइस लगाने का काम शुरू कर दिया है। यह ऐसा सिस्टम होगा, जो सीधे लोको पायलट और कंट्रोल को सूचना देगी। जिससे लोको पायलट ट्रेन की गति को धीमा कर लेंगे। रेल अधिकारियों का कहना है, रेल मंडल के लालकुआं, हल्द्वानी, पंतनगर में माला जंगल के अंदर आसपास के एरिया से रेल पटरी गुजरती है। यहां जंगल में हाथियों की संख्या काफी है, जो अक्सर ही ट्रैक पर आ जाते हैं। ट्रेन से टकराने के कारण हाथियों की जान भी चली जाती है। इसलिए इज्ज्तनगर रेल मंडल 99.18 किलोमीटर के रेलखंड को एआई आधारित इनेबल्ड इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम से लैस कर रहा है। जो ट्रैक पर हाथियों के आवागमन की समय पर जानकारी देगा, जिससे हाथियों को सुरक्षित बचाया जा सके। सिस्टम लगाने पर रेलवे करीब चार करोड़ रुपये खर्च कर रहा है。

एआई आधारित सिस्टम ऐसे करेगा काम

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, एआई-इनेबल्ड इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम पटरी पर लगाया जा रहा है। सिस्टम रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौजूदगी का आसानी से पता बताएगा। ऑप्टिकल फाइबर पर हाथियों की चाल के सिग्नेचर के आधार पर काम करता है। लोको पायलट, स्टेशन मास्टर एवं कंट्रोल रूम के लिए तुरंत संदेश भेजेगा। ट्रैक पर हाथियों का आवागमन समय रहते पता चल जाएगा। लोको पायलट ट्रेन को रोक लगेगा। या धीमी रफ्तार कर लगेगा।

इन रेलखंडों में लगेगा ट्रैक पर सिस्टम

पहले चरण में इज्जतनगर मंडल के 24 किलोमीटर रेलखंडों पर काम शुरू किया गया है। लालकुआं-गुलरभोज 15.8 किलोमीटर, छतरपुर-हल्दी रोड 1.2, हल्दी रोड-लालकुआं, पंतनगर-लालकुआं 1.2, लालकुआं-हल्द्वानी 3.2 किलोमीटर के साथ काशीपुर-रामनगर व खटीमा-बनबसा रेलखंड को इस सुरक्षा प्रणाली से लैस कराया जा रहा है। रेलवे और वन विभाग की टीमें हाथियों को बचाने के लिए जंगल में ट्रैक के आसपास स्पीड लिमिट, साइन बोर्ड, अंडरपास, बाड़, हनी बी बजर डिवाइस एवं थर्मल कैमरों जैसे अन्य हाईटेक सिस्टम पर भी काम कर रहा है।

सामान्य प्रश्न

✦रेलवे ने हाथियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए हैं?−
पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर रेल मंडल ने हाथियों की सुरक्षा के लिए एआई आधारित डिवाइस लगाने का काम शुरू कर दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेल ट्रैक के आसपास हाथियों के आने की लोको पायलट को एआई देगा सूचना