एक्सआईएसएस में एआई व मशीन लर्निंग पर कार्यशाला शुरू

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड के रांची में एक्सआईएसएस में डेटा-संचालित मार्केटिंग निर्णय के लिए पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एआई और मशीन लर्निंग के महत्व पर चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख वक्ता डॉ. जोसफ कुजूर थे। कार्यक्रम में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने मार्केटिंग में एआई के एकीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एक्सआईएसएस में एआई व मशीन लर्निंग पर कार्यशाला शुरू

रांची, विशेष संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में मंगलवार को डेटा-संचालित मार्केटिंग निर्णय लेने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग, पर पांच दिनी ऑनलाइन कार्यशाला शुरू हुई। कार्यक्रम संस्थान के मार्केटिंग मैनेजमेंट प्रोग्राम की ओर से आयोजित किया गया है, जिसका समन्वयक डॉ मधुमिता सिंघा ने किया है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर ने समकालीन व्यवसाय में डेटा और उभरती हुई तकनीकों के बढ़ते महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि आज के डेटा-संचालित व्यावसायिक माहौल में एनालिटिक्स, एआई और मशीन लर्निंग की समझ के साथ शिक्षकों व विद्यार्थियों को लैस करके हम उनमें मार्केटिंग संबंधित निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने का प्रयत्न कर रहे हैं।

उद्घाटन सत्र में डीन एकेडमिक्स डॉ अमर तिग्गा, मार्केटिंग मैनेजमेंट प्रोग्राम के प्रमुख डॉ भबानी प्रसाद महापात्रा के साथ 40 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।आईआईटी-आईएसएम धनबाद के डॉ हिमांशु गुप्ता ने मार्केटिंग इंटेलिजेंस और डेटा-संचालित निर्णय लेने के लिए डेटा एनालिटिक्स पर विचार साझा किए। वहीं, सौरभ कुमार ने मार्केटिंग व व्यवसाय में जेनरेटिव एआई की बढ़ती भूमिका का जिक्र करते हुए और इस बात पर जोर दिया कि कैसे एआई विचार निर्माण, सामग्री निर्माण, विश्लेषण और सही निर्णय लेने में सहायता कर सकता है। ध्रुव पारेख ने बताया कि कैसे एआई सभी स्तंभों पर प्रभाव डाल रहा है। सत्र ने प्रतिभागियों को मार्केटिंग की बदलती प्रकृति और विभिन्न मार्केटिंग कार्यों में एआई के बढ़ते एकीकरण पर उद्योग-उन्मुख दृष्टिकोण प्रदान किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक्सआईएसएस में एआई व मशीन लर्निंग पर कार्यशाला शुरू