गुरुनानक कॉलेज में छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद के गुरुनानक कॉलेज में बीसीए विभाग द्वारा छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉ. सुजॉय कुमार धर ने एआई और ऑटोमेशन के करियर पर पड़ने वाले प्रभावों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि ये तकनीकें स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, खुदरा और विनिर्माण क्षेत्रों में काम करने के तरीके को बदल रही हैं।

धनबाद। गुरुनानक कॉलेज धनबाद के बीसीए विभाग की ओर से छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ सुजॉय कुमार धर एसोसिएट डीन एकेडमिक आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल कोलकाता ने एआई व ऑटोमेशन करियर थ्रेट या करियर मल्टीप्लाय विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन वैश्विक अर्थव्यवस्था को तीव्र गति से बदल रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, खुदरा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में एआई तकनीकें संगठनों के काम करने के तरीके को नया रूप दे रही हैं। मौके पर राजेश कुमार शर्मा, अजीत सिंह, प्रो पुष्पा तिवारी, प्रो उदय सिन्हा, प्रो संजय सिन्हा (बीबीए संयोजक), प्रो सोनी, प्रो कौशिक, प्रो ममता प्रसाद तथा प्रो अंशुमान साहा मौजूद थे।

