ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशट्रंप दौरे से ठीक पहले यमुना के ‘दुर्गंध’ को कम करने के लिए छोड़ा गया 500 क्यूसेक पानी

ट्रंप दौरे से ठीक पहले यमुना के ‘दुर्गंध’ को कम करने के लिए छोड़ा गया 500 क्यूसेक पानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से ठीक पहले यमुना के दुर्गंध को ठीक करने के लिए उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग ने गांधीनगर से बुलंदशहर तक 500 क्यूसेक पानी छोड़ा है, ताकि आगरा में यमुना...

ट्रंप दौरे से ठीक पहले यमुना के ‘दुर्गंध’ को कम करने के लिए छोड़ा गया 500 क्यूसेक पानी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली। Wed, 19 Feb 2020 11:23 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से ठीक पहले यमुना के दुर्गंध को ठीक करने के लिए उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग ने गांधीनगर से बुलंदशहर तक 500 क्यूसेक पानी छोड़ा है, ताकि आगरा में यमुना के ‘पर्यावण’ को बेहतर बनाया जा सके। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

ट्रंप का दो दिवसीय भारत दौरा 23 से 26 फरवरी के बीच तय है। राष्ट्रपति ट्रंप का मुख्य दौरा दिल्ली का है, लेकिन वे अन्य शहरों में भी कुछ वक्त बिताएंगे। दिल्ली के अलावा वे जिन शहरों में जाएंगे उनमें उत्तर प्रदेश का आगरा और गुजरात का अहमदाबाद शामिल है।

ये भी पढ़ें: उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों में भारतीय यूनिवर्सिटी का जलवा

सिंचाई विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर धर्मेन्द्र सिंह फोगाट ने कहा- “अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगरा दौरे को दिमाग में रखते हुए, यमुना के पर्यावरण को बेहतर करने के लिए 500 क्यूसेक पानी गांधी नगर से छोड़ा गया है। यह पानी मथुरा की यमुना में 20 फरवरी और आगरा में 21 तारीख की दोपहर तक पहुंच पाएगा।”

उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य लक्ष्य यमुना के निश्चित जलस्तर को 24 फरवरी तक बनाए रखना है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के असिस्टेंट इंजीनियर अरविंद कुमार ने जब इस कदम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- यमुना में इस कदम से ‘दुर्गंध’ कम होगी।

ये भी पढ़ें: PM मोदी को बहुत पसंद करता हूं, मगर अभी ट्रेड डील नहीं कर सकता: ट्रंप

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें