प्रियंका के यूपी रोड शो के बीच रॉबर्ट वाड्रा ने कुछ इस तरह कही भावुक बातें
हाल ही में कांग्रेस के महासचिव पद पर नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश में रोड शो कर आने वाले लोकसभा चुनाव से कुछ...
हाल ही में कांग्रेस के महासचिव पद पर नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश में रोड शो कर आने वाले लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मैदान-ए-जंग में आ डटी है। वहीं दूसरी तरफ, उनके पति और पेशे से व्यावसायी रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी के नए सफर में निकलने पर उन्हें बधाई देते हुए फेसबुक पर भावुक बातें कही है।
रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा- “उत्तर प्रदेश और भारत के लोगों की सेवाओं के लिए आपके नए सफर को लेकर मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है पी (प्रियंका गांधी)। आप हमारे बेहतर दोस्त, खूबसूरत पत्नी और हमारे बच्चों की अच्छी मां रही हो। आज राजनीतिक माहौल काफी ईर्ष्या और विद्वेषपूर्ण है... लेकिन मैं यह जानता हूं कि यह उनका कर्तव्य है कि वे जनता की सेवा करे। इसलिए, अब हम उन्हें भारत के जनता के हाथों में सौंपता हूं। कृप्या उन्हें सुरक्षित रखना।”
गौरतलब है कि हाल में प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाने के बाद उन्हें पूर्व उत्तर प्रदेश की कमान दी गई है। लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उनकी एंट्री को अहम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में प्रियंका की एंट्री से जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की एक नई कोशिश की जा रही है तो वहीं पार्टी चाहती है कि सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाले इस प्रदेश में पार्टी एक बार फिर से पुनर्जीवित होकर आए।
ये भी पढ़ें: लखनऊ रोड शो: किसी को इंदिरा तो किसी को बदलाव की आंधी नजर आईं प्रियंका