अगस्ता वैस्टलैंड केस: तिहाड़ जेल में कल से 2 दिनों तक क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ कर सकती है ED, कोर्ट ने दी इजाजत

प्रमुख संवाददाता, हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

वीवीआईपी हेलिकाप्टर घोटाला मामले में आरोपी कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल से तिहाड़ जेल में पूछताछ की अनुमति अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दे दी है। 3600 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले में...

agustawestland case court grants permission to enforcement directorate to interrogate christian mich

वीवीआईपी हेलिकाप्टर घोटाला मामले में आरोपी कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल से तिहाड़ जेल में पूछताछ की अनुमति अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दे दी है। 3600 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले में आरोपी मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। इस मामले में मिशेल के खिलाफ सीबीआई ने अलग से मुकदमा दर्ज कर जांच की है। जबकि प्रवर्तन निदेशालय ने अलग मामला दर्ज किया है।

राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश पी परमाचला की अदालत ने ईडी की मिशेल से पूछताछ करने की याचिका को मंजूर कर लिया। अदालत ने ईडी को कहा कि वह 25 व 26 मई को तिहाड़ जेल परिसर में आरोपी मिशेल से पूछताछ कर सकते हैं। अदालत ने साथ ही जेल प्रशासन को भी कहा कि वह आरोपी से पूछताछ के लिए जेल परिसर में व्यवस्था करें।

ईडी की तरफ से अधिवक्ता एन के माट्टा ने यह याचिका अदालत में दाखिल की थी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईडी के वकील ने अदालत से कहा कि उन्हें मिशेल से कुछ अहम दस्तावेजों को दिखाना और उस पर स्पष्टीकरण लेना है। अधिवक्ता ने अदालत से यह भी कहा कि इस मामले में ईडी की जांच जारी है और बहुत महत्वपूर्ण स्तर तक पहुंच गई है।

इस मामले में मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पित कर 22 दिसंबर 2018 को भारत लाया गया था। उसके बाद सीबीआई ने मिशेल को रिमांड पर रख लम्बी पूछताछ की थी। पांच जनवरी 2019 को मिशेल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। तभी से वह न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच मिशेल की तरफ से कई बार जमानत याचिका दायर की गई। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया। इस मामले में तीन विदेशी बिचौलिए थे। जिनमें से एक ही सीबीआई के हाथ लगा है।

सीबीआई का आरोप है कि इस मामले में करीब दो हजार 666 करोड़ रुपये का राजस्व को नुकसान हुआ है। ईडी इस मामले में मिशेल की गिरफ्तारी से पहले ही जून 2016 में आरोपपत्र दाखिल कर दिया था। अब मिशेल के हिरासत में होने पर ईडी को अपने आरोपों की पुष्टि के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। इसीलिए वह मिशेल से पूछताछ करना चाहती है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।