रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए कृषि मंत्री ने पीएम का आभार जताया

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने इसे किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने का एक कल्याणकारी कदम बताया। यह वृद्धि किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक है।

रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए कृषि मंत्री ने पीएम का आभार जताया

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री शाही ने कहा है कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। यह निर्णय उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं अत्यंत कल्याणकारी कदम है।

सरकार का निर्णय

कृषि मंत्री ने बताया कि विपणन सत्र 2027-28 के लिए अनिवार्य रबी फसलों के समर्थन मूल्य में की गई यह वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की उस घोषणा के पूर्णतः अनुरूप है, जिसमें उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित दरों में कुसुम के एमएसपी में सर्वाधिक 675 रुपये प्रति कुंतल की पूर्ण वृद्धि की गई है, जिससे इसका समर्थन मूल्य 7,215 रुपये प्रति कुंतल पहुंच गया है।

समर्थन मूल्य की बढ़ोत्तरी

इसके साथ ही तोरिया व सरसों में 413 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोत्तरी कर नया मूल्य 6,613 रुपये, मसूर में 390 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाकर 7,390 रुपये, जौ में 136 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि कर 2,286 रुपये, चना में 83 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि कर 5,958 रुपये तथा गेहूं के समर्थन मूल्य में 25 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि कर 2,610 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

किसानों को लाभ

श्री सूर्य प्रताप शाही ने रेखांकित किया कि लागत पर मिलने वाले मार्जिन के लिहाज से किसानों को गेहूं की उत्पादन लागत पर सर्वाधिक 106 प्रतिशत का सीधा मुनाफा मिलेगा, जबकि तोरिया व सरसों पर 96 प्रतिशत, मसूर पर 92 प्रतिशत, चना पर 59 प्रतिशत, जौ पर 58 प्रतिशत और कुसुम पर 50 प्रतिशत का मार्जिन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि दलहन और तिलहन फसलों के समर्थन मूल्य में की गई इस उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी से उत्तर प्रदेश के किसानों को पारंपरिक खाद्यान्न फसलों के साथ-साथ फसल विविधीकरण अपनाने का मजबूत प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे राज्य में तिलहन और दलहन का रकबा तथा उत्पादन दोनों तेजी से बढ़ेंगे।

सामान्य प्रश्न

✦रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी कब घोषित की गई?−
रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए कृषि मंत्री ने पीएम का आभार जताया