खरीफ फसल अभियान और बीज कानून पर कृषि मंत्री ने की समीक्षा
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर संस्थानों के साथ की जूम मीटिंग - कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर संस्थानों के साथ की जूम मीटिंग

बरेली, मुख्य संवाददाता। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आईसीएआर संस्थानों के साथ जूम मीटिंग के माध्यम से खरीफ फसल अभियान-2026 और प्रस्तावित बीज अधिनियम को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक की। बैठक में खरीफ फसलों की बुवाई और उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही मानसून की अनिश्चितता वाले क्षेत्रों में फसलों को बचाने के लिए तैयार आकस्मिक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। सीएआरआई सभागार में भी जूम मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. जगबीर सिंह त्यागी ने किसानों का स्वागत किया और डीएपीएससी प्रोजेक्ट के तहत हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान किसानों को सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं। बैठक में प्रस्तावित नए बीज अधिनियम पर भी चर्चा हुई। नकली और घटिया बीजों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने तथा किसानों तक प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण उन्नत बीज पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। डॉ. मतीन अंसारी ने देसी मुर्गी पालन से किसानों को होने वाले लाभ की जानकारी दी। डॉ. एमपी सागर ने अल नीनो के प्रभाव के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संदीप सरन, तकनीकी अधिकारी जयदीप अरोड़ा, उमेश त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


