खरीफ फसलों की बुवाई में आई कमी को किया जा सकता है पूरा : शिवराज

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खरीफ फसलों की बुवाई में कमी पूरी की जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार बारिश की स्थिति पर नजर रख रही है और किसानों को आवश्यक चीजें जैसे बीज और उर्वरक समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुवाई का काम 15 अगस्त तक जारी रहेगा।

खरीफ फसलों की बुवाई में आई कमी को किया जा सकता है पूरा : शिवराज

नई दिल्ली, एजेंसी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि खरीफ फसलों के तहत बुवाई के रकबे में आई कमी पूरी की जा सकती है क्योंकि बुवाई का काम 15 अगस्त तक चलता है। उन्होंने कहा कि सरकार बारिश की स्थिति और चल रही बुवाई की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के दौरान चौहान ने कहा कि खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अब भी समय है। जून में कम बारिश हुई थी, लेकिन जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश हुई है। 20 जुलाई के बाद अच्छी बारिश की संभावना है।

फिलहाल खरीफ फसलों के तहत बुवाई का रकबा पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में कम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को बीज और उर्वरक (खाद) सहित सभी जरूरी चीजें समय पर मिलें।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।