कृषि योजनाओं में शत-प्रतिशत खर्च का निर्देश

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

8 अक्तूबर को रांची आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री, कृषि योजनाओं की होगी समीक्षा, योजनाओं की धीमी रफ्तार पर निदेशक सख्त, रोजाना निगरानी का दिया निर्देश

कृषि योजनाओं में शत-प्रतिशत खर्च का निर्देश

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन और खर्च की धीमी रफ्तार को लेकर कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिलों को आवंटित राशि के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया है।

केंद्र मंत्री का रांची दौरा

गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री रांची आ रहे हैं। इस दौरान केंद्र प्रायोजित योजनाओं की अद्यतन स्थिति और आवंटित राशि के विरुद्ध खर्च की समीक्षा की जानी है। इसे देखते हुए कृषि निदेशालय ने जिलों को योजनाओं में तेजी लाने और लंबित भुगतान तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया है। कृषि निदेशक सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

विभागीय कार्रवाई का निर्देश

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की समाप्ति में अब केवल पांच महीने शेष हैं। जिला स्तर पर योजनाओं की खराब प्रगति को लेकर कम से कम पांच जिलों के जिला कृषि पदाधिकारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश पहले ही दिया गया था। उन्होंने अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अधिकारियों को अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला योजना में लंबित विपत्रों का तत्काल भुगतान, चयनित एजेंसियों के साथ नियमित बैठक और अपेक्षित काम नहीं करने वाली एजेंसियों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

डिजिटल कृषि मिशन में यूनिक आईडी

कृषि निदेशक ने जिलों में उपलब्ध बीटीएम/एटीएम और उप परियोजना निदेशक के माध्यम से कम से कम 14 हजार यूनिक फार्मर्स आईडी तैयार कराने को कहा है। इसका काम पूरा होने का प्रमाण मिलने के बाद ही अक्तूबर 2026 के मानदेय का भुगतान करने का निर्देश दिया है। साथ ही डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन की जिलावार खर्च पर भी उन्होंने असंतोष जताते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की हिदायत दी। कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भरता एवं समेकित सहायता अनुदान सहित संबंधित योजनाओं में जिलावार अद्यतन खर्च की स्थिति पर भी नाराजगी जताई।

सामान्य प्रश्न

✦कृषि निदेशक ने जिलों को क्या निर्देश दिया?−
कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने जिलों को आवंटित राशि के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकृषि योजनाओं में शत-प्रतिशत खर्च का निर्देश