कृषि विभाग का दावा, जनपद में खाद की कोई कमीं नहीं
कृषि विभाग का दावा, जनपद में खाद की कोई कमीं नहींखरीफ 2026 में 52851 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जुला

फर्रुखाबाद, संवाददाता।कृषि विभाग ने दावा किया है कि जनपद में खाद की कोई कमीं नहीं है। खरीफ 2026 में 52851 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जुलाई माह तक 27147 मीट्रिक टन यूरिया, 3383 मीट्रिक टन डीएपी, 1445 मीट्रिक टन पोटाश, 945 मीट्रिक टन एनपीके, 237 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष 45763 मीट्रिक टन यूरिया, 9859 मीट्रिक टन डीएपी, 6828 मीट्रिक टन पोटाश और 20328 मीट्रिक टन एनपीके की उपलब्धता सहकारी और निजी बिक्री केंद्रों पर हो चुकी है जो लक्ष्य का 265 फीसदी है। जिला कृ़षि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 18916 एमटी यूरिया, 7206 डीएपी, 6512 मीट्रिक टन पोटाश समेत विभिन्न उर्वरक सहकारी और निजी बिक्री केंद्रों व बफर गोदाम में उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका फोन नंबर 05692297733 है। इस नंबर पर कार्यालय समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खाद से संबंधित किसी समस्या के लिए शिकायत दर्ज करा सकते है।कृषि विभाग का दावा, जनपद में खाद की कोई कमीं नहींकिसानों की सुविधा को कंट्रोल रूम स्थापित


