कृषि कल्याण चौपाल आयोजन कर दी जाएगी बेहतर जानकारी

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

बड़हरिया में कृषि विभाग के दिशानिर्देश में किसानों के लिए कृषि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। खेत बचाओ अभियान और कृषि कल्याण योजना के तहत किसानों को विभिन्न खेती के गुर सिखाए जाएंगे। चौपाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, ई केवाईसी, और नई कृषि तकनीकियों की जानकारी दी जाएगी।

कृषि कल्याण चौपाल आयोजन कर दी जाएगी बेहतर जानकारी

बड़हरिया। कृषि विभाग के दिशानिर्देश में कृषि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर किसानों को खेती करने के गुर सीखने का प्रयास कर रहे है। जिसको लेकर सभी पंचायत में खेत बचाओ अभियान और कृषि कल्याण योजना के तहत किसानों को जागरूक लकड़ी और सुंदरपुर पंचायत में किया जाएगा।

कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान

शारदीय खरीफ कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिस कार्यक्रम में खरीफ बीज वितरण की जानकारी, व बीज का आनलाइन आवेदन किया जाएगा, जिन किसान के नाम से जमीन का रशीद है उनका ई केवाईसी व फॉर्मर रजिस्ट्री भी किया जाएगा। एटीएम सतीश सिंह ने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है। उनका पंजीयन कराने और बिहार कृषि एप से जुड़ने के बाद ही योजनाओं का लाभ मिलेगा। सभी किसान को चौपाल में आने की अपील की किसान रजिस्ट्रेशन का सत्यापन करके बिहार कृषि ऐप से जोड़ा जाएगा। जिससे उनको घर बैठे सभी योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल सके। किसान जिनको भी घोपड़ास से समस्या है वह आवेदन भी दे सकते हैं। साथ में समूह बनाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

कृषि तकनीकी जानकारी

साथ में किसानों की जो समस्या है उसे लिख कर बिहार सरकार को भेजा जाएगा। साथ में प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, सहित अन्य नई तकनीकी से खेती की जानकारी दी जाएगी। साथ में कृषि विभाग सहित उद्यान, कृषि यंत्रीकरण योजना का विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। किसान भाई साथ में किसान रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड और मोबाइल के साथ आने की अपील की।

सामान्य प्रश्न

कृषि चौपाल का आयोजन कब किया जाएगा?
कृषि चौपाल का आयोजन शारदीय खरीफ कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान के तहत किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।