बीएयू में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के विजेता बने हर्ष

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

फोटो है : भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के कृषि विज्ञान

बीएयू में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के विजेता बने हर्ष

भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के कृषि विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता हर्ष संकृत्यायन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रेया रॉय ने द्वितीय तथा सुश्री आकांक्षा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सार्वजनिक कौशल, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास एवं स्वतःस्फूर्त संवाद क्षमता को विकसित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एसके पाठक ने की, जबकि डॉ. वीरेंद्र कुमार सह-अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की। आशुभाषण प्रतियोगिता के विजेता बने हेमंतभागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर के कीट विज्ञान विभाग में पीजी एवं पीएचडी विद्यार्थियों के बीच आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोला हेमंत, द्वितीय स्थान पर मौसमी कुमारी और तृतीय स्थान पर निधि रंजन रही। नेमाटोलॉजी कैटोगरी में प्रथम स्थान पर शिवानी कुमारी रही। तीनों विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विभाग के एमएससी एवं पीएचडी के विद्यार्थियों ने फसलों में लगने वाले कीटों पर अपना विचार रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य वैज्ञानिक सह विवि प्राध्यापक डॉ. किरण कुमारी ने की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीएयू में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के विजेता बने हर्ष