‘खाद दुकानों को करें नियमित जांच’

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में कृषि अधिकारी भारत भूषण ने खाद की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने यूरिया और डीएपी के स्टॉक की जानकारी ली और खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए दुकानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। बिक्री और स्टॉक पंजी की कमियों पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

‘खाद दुकानों को करें नियमित जांच’

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी भारत भूषण ने शुक्रवार को खाद की स्थिति की समीक्षा की। इसमें उन्होंने यूरिया और डीएपी के अलावा अन्य रासायनिक खाद के स्टॉक की जानकारी ली। साथ ही कंपनियों से समन्वय बनाते हुए खाद की जरूरत के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खाद की कालाबाजारी पर रोकने को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर खुदरा और थोक दुकानों का औचक निरीक्षण करने को कहा। कहा कि हाल के दिनों में निरीक्षण में कई दुकानदारों केकी बिक्री पंजी और स्टॉक पंजी में कमियां पाई गई। इसलिए दोनों अनुमंडल कृषि अधिकारियों के अलावा सभी बीएओ भी इसपर विशेष ध्यान देंगे।

इसके अलावा खाद दुकानदारों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों की जांच और ऐसे दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उनको काली सूची में भी डालने को कहा। बैठक में दोनों अनुमंडल कृषि अधिकारी भौतिक रूप से और सभी बीएओ ऑनलाइन जुड़े रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘खाद दुकानों को करें नियमित जांच’