प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाकर किसानों की समृद्धि और स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे : कृषि मंत्री

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में जनकल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अपनी एक तिहाई भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाएं। सरकार कृषि क्षेत्र में रोजगार और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाकर किसानों की समृद्धि और स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे : कृषि मंत्री

प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाकर किसानों की समृद्धि और स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे : कृषि मंत्री - खेत बचाओ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से कम से कम एक-तिहाई भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील - जनकल्याण संवाद में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। विधानसभा प्रधान कार्यालय लखीसराय में रविवार को आयोजित जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कृषि मंत्री की अपील

संवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में किसान समृद्धि, महिला उद्यमिता, युवा रोजगार और श्रमिक कल्याण को लेकर सरकार व्यापक स्तर पर काम कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। युवाओं को आधुनिक तकनीक और कृषि के नए तौर-तरीकों से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से खाद्य गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए सरकार ‘खेत बचाओ’ अभियान के माध्यम से प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में काम कर रही है।

एक तिहाई भूमि पर प्राकृतिक खेती

------- किसान कम से कम अपनी एक तिहाई भूमि पर करें प्रकृतिक खेती: कृषि मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एनडीए कार्यकर्ताओं से अपनी कम से कम एक-तिहाई कृषि भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ समाज के संकल्प को साकार करने के लिए प्राकृतिक खेती को घर-घर तक पहुंचाना जरूरी है। जनसंवाद पोर्टल के संबंध में उन्होंने कहा कि जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। जिला परिषद सदस्यों के धरने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -------

नेपाल की आपदा प्रति सतर्कता

नेपाल की आपदा पर सरकार सतर्क: नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और बिहार में संभावित बाढ़ की स्थिति पर कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह सजग एवं तैयार है। प्रशासन को लगातार निगरानी रखने तथा राहत एवं बचाव की सभी पूर्व तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह, महामंत्री सनोज साहू, विकास आनंद समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, एनडीए कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कृषि मंत्री ने किस विषय पर अपील की?
कृषि मंत्री ने प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाकर कम से कम एक-तिहाई भूमि पर अपनाने की अपील की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाकर किसानों की समृद्धि और स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे : कृषि मंत्री