उर्वरकों की निगरानी के लिए अलर्ट रहें पदाधिकारी
मधुबनी के रामपट्टी में संयुक्त कृषि निदेशक संजय कुमार की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में उर्वरक निगरानी की बात की गई और खाद की कालाबाजारी रोकने का निर्देश दिया गया। सभी कृषि पदाधिकारियों को अलर्ट रहने एवं योजनाओं की समीक्षा करने की सलाह दी गई।

मधुबनी। रामपट्टी स्थित संयुक्त कृषि भवन में गुरुवार को संयुक्त कृषि निदेशक संजय कुमार की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त कृषि निदेशक ने कहा कि उर्वरक प्रतिष्ठानों की निगरानी करने के लिए पदाधिकारी अलर्ट मोड में रहें। उन्होंने कहा कि उर्वरकों की निगरानी के कान में कोताही बरतने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक में कृषि यंत्र एवं बीज वितरण व प्रत्यक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।बैठक को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर ने कहा कि खाद की कालाबाजारी व मुनाफाखोरी रिकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी करें।
ताकि जिले के किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक मिल सके। बैठक में जिले के सभी कृषि अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


