अनुदान पर कृषि यंत्रों की बुकिंग दस अगस्त तक होगी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पीलीभीतपीलीभीत के उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 अगस्त रात 12 बजे है। किसानों को एग्रीकल्चरल डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पोर्टल पर बुकिंग कराने की सलाह दी गई है।

पीलीभीत। उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि कृषि विभाग की कृषि यंत्रीकरण योजना के अन्तर्गत कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू हो गई है। कृषि यंत्रों के आवेदन के लिए बुकिंग 10 अगस्त की रात 12 बजे तक बुकिंग की जा सकेगी। सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू योजना, फसल विविधीकरण कार्यक्रम योजना, त्वरित मक्का योजनान्तर्गत कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण के लिए किसान जन सेवा केंद्र के से एग्रीकल्चरल डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पोर्टल पर बुकिंग कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए करें आवेदन


