कृषि वैज्ञानिकों ने सुझाए फल, सब्जी और नर्सरी प्रबंधन के गुर

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

काशीपुर में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने फल और सब्जी प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की हैं। इसमें कीटों की सुरक्षा, नर्सरी की तैयारी और फफूंद जनित रोगों की रोकथाम पर ज़ोर दिया गया है। विशेष रूप से उच्च तापमान और उमस के कारण फफूंद और कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है।

कृषि वैज्ञानिकों ने सुझाए फल, सब्जी और नर्सरी प्रबंधन के गुर

काशीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने आने वाले सीजन में फल और सब्जी प्रबंधन की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा अनिल चंद्र ने बताया कि अगस्त माह में मैदानी जिलों ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मानसून का क्रम जारी रहता है।

जल निकासी प्रबंधन

लेकिन इसी के साथ उच्च तापमान और उमस भरी आद्रता बनी रहती है। बताया कि इस समय उद्यानों में जल निकासी प्रबंधन, अगेती सब्जियों की नर्सरी तैयारी, कीट व फफूंद जनित रोगों की रोकथाम तथा बागों की संवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ चंद्र के अनुसार जल निकासी और बेसिक रखरखाव जरूरी है। अमरूद और नींबू वर्गीय बागों में कीटों व पक्षियों से फलों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय करें। जुलाई में लगाए गए नए पोधो की थालों में निराई गुड़ाई करें। अगेती फूल, पत्ता गोभी की ऊंची उठी हुई क्यारियों पर नर्सरी की बुवाई करें।

फफूंद जनित रोगों की रोकथाम

सर्दियों में टमाटर, बैंगन, मिर्च के लिए नर्सरी तैयार करें। बागवानी विशेषज्ञ डॉ चन्द के अनुसार उच्च आद्रता और तापमान के कारण अगस्त माह में फफूंद जनित रोग और रस चूसने वाले कीटो का प्रकोप बढ़ सकता है। सर्दियों में फूल प्राप्त करने के लिए गेंदें की पौंध की रोपाई और गुलदाउदी की कटिंग लगाएं। गुलाब की झाड़ियों में कटाई और फंगस रोधी लेप लगाएं।

अधिक जानकारी के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अगस्त माह में किस प्रकार के जल निकासी प्रबंधन की जरूरत होती है?
इस समय उद्यानों में जल निकासी प्रबंधन, अगेती सब्जियों की नर्सरी तैयारी, कीट व फफूंद जनित रोगों की रोकथाम तथा बागों की संवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकृषि वैज्ञानिकों ने सुझाए फल, सब्जी और नर्सरी प्रबंधन के गुर