कम पानी की जरूरत वाली प्रजातियां विकसित करें वैज्ञानिक’

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा में कृषि विज्ञान मेले में विशेषज्ञों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी की कमी है। किसानों के लिए कम पानी का उपयोग करने वाली फसलों का विकास आवश्यक है। जैविक कृषि और जलवायु परिवर्तन से फसल संरक्षण पर भी जोर दिया गया। कृषि में नई नीतियों की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

कम पानी की जरूरत वाली प्रजातियां विकसित करें वैज्ञानिक’
कम पानी की जरूरत वाली प्रजातियां विकसित करें वैज्ञानिक’

अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई के लिए काफी कम पानी उपलब्ध होता है। वैज्ञानिकों को किसानों के लिए कम पानी के प्रयोग वाली प्रजातियां विकसित करने की जरूरत है। यह बात भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में हुए कृषि विज्ञान मेले में विशेषज्ञों ने कही। जैविक कृषि पर जोर देने के साथ जलवायु परिवर्तन से खेती को बचाने के भी सुझाव दिए। वीपीकेएएस के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में ‘सशक्त और सुपोषित महिला कृषक : विकसित कृषि का आधार’ थीम पर 53वां कृषि विज्ञान मेला लगा। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। कृषि विज्ञान चयन मंडल के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बारानाजा पद्धति को अपनाने पर जोर दिया।

कहा कि इससे एक फसल का अच्छा उत्पादन ना होने पर भी दूसरी फसल अच्छा उत्पादन दे सकती है। मोटे अनाजों से मूल्‍यवर्धित उत्‍पाद बनाकर किसान व उद्यमी अपना स्‍वयं का मॉल खोल सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में गहत, मसूर, काली सोयाबीन के उत्पादन बढ़ाने व काफल की शैल्‍फ लाइफ बढ़ाने, फूल, सुगन्धित पौधों व औषधीय पौधों की पर्वतीय क्षेत्रों में खेती पर जोर दिया। कहा कि इसके लिए नीति बदलने की जरूरत है। संस्‍थान के वैज्ञानिकों से कम पानी प्रयोग वाली प्रजातियों का विकास करने का आह्वान किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकम पानी की जरूरत वाली प्रजातियां विकसित करें वैज्ञानिक’