खाद की कालाबाजारी पर घिरा कृषि विभाग

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

खरीफ मौसम के दौरान कृषि विभाग उर्वरक की कालाबाजारी के आरोपों का सामना कर रहा है। किसानों की शिकायतों के बाद कृषि पदाधिकारी ने विक्रेताओं की बैठक बुलाई। दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर खाद बेचने और रसीद देने का आदेश दिया गया। किसानों का मानना है कि केवल बैठक से समस्या का समाधान नहीं होगा।

खाद की कालाबाजारी पर घिरा कृषि विभाग

खाद की कालाबाजारी पर घिरा कृषि विभाग शिकायतों के बाद बुलाई विक्रेताओं की बैठक करायपरसुराय, निज संवाददाता। खरीफ मौसम के बीच प्रखंड में उर्वरक की कथित कालाबाजारी को लेकर कृषि विभाग सवालों के घेरे में आ गया है।

किसानों की शिकायतें

किसानों की लगातार शिकायतों के बाद शुक्रवार को प्रखंड कृषि कार्यालय में प्रखंड कृषि पदाधिकारी निधिप्रिया ने उर्वरक विक्रेताओं की बैठक बुलाई। इसमें दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद बेचने, मूल्य सूची प्रदर्शित करने तथा प्रत्येक बिक्री की रसीद देने का आदेश दिया।

विक्रेताओं के दाम

किसानों का आरोप है कि 266.50 रुपये प्रति बोरी वाली यूरिया 350 से 400 रुपये तथा करीब 1350 रुपये मूल्य वाला डीएपी 1850 से 2000 रुपये प्रति बोरी तक बेची जा रही है। लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन विभागीय स्तर पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कालाबाजारी जारी रही और उन्हें मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ी।

समस्या का समाधान

इधर किसानों का कहना है कि केवल बैठक और चेतावनी से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनका मानना है कि नियमित छापेमारी, स्टॉक का सत्यापन, बिक्री रजिस्टर की जांच तथा दोषी विक्रेताओं के लाइसेंस पर कार्रवाई होने के बाद ही स्थिति सुधरेगी। जानकारी के अनुसार प्रखंड में 23 लाइसेंसधारी उर्वरक विक्रेता हैं और करीब 300 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। बावजूद किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद नहीं मिल रहे हैं। (करायपरसुराय से पवन कुमार)

सामान्य प्रश्न

कृषि विभाग ने विक्रेताओं की बैठक कब बुलाई?
कृषि विभाग ने विक्रेताओं की बैठक शुक्रवार को बुलाई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखाद की कालाबाजारी पर घिरा कृषि विभाग