कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ ड्रोन से निगरानी करेगी पुलिस: एडीजी

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

एडीजी आगरा जोन ने सोमवार को कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने लहरा घाट पर सुरक्षा इंतजामों का पूरा जायजा लिया और निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस बल की तैनाती और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया।

कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ ड्रोन से निगरानी करेगी पुलिस: एडीजी

आगामी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की जमीनी हकीकत देखने एडीजी आगरा जोन सोमवार की शाम को यहां पहुंचे। उनके साथ डीआईजी अलीगढ़ रेंज समेत आला अधिकारियों ने तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिस उन्होंने मौके पर ही जरूरी दिशा निर्देश दिये। सोरों स्थित लहरा घाट का सघन भ्रमण कर आगामी कांवड़ यात्रा से जुड़े सुरक्षा इंतजामों और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए तय रूटों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था एवं मजबूत बैरिकेडिंग के इंतजाम देखे। सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कन्ट्रोल रूम की सक्रियता और खोया-पाया केंद्र का निरीक्षण किया। गोताखोरों की तैनाती और भीड़ नियंत्रण के लिए की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहनी चाहिए। इसके लिए गंगा घाट पर चौबीस घंटे पुलिस बल की तैनाती करने और ड्रोन से निगरानी एवं पीआरवी यूपी-112 वाहनों की सक्रियता हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।सोरों गंगा घाट के निरीक्षण के बाद एडीजी शाम पुलिस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध की स्थितियों को समझने के लिए महत्वपूर्ण समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कांवड़ यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और आपसी समन्वय से काम करें। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए ताकि आम जनता और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।