28 किलो गांजा के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, आगरा
आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में 28 किलो गांजा पकड़ा। दो संदिग्ध युवकों साधुराम और रामफल को गिरफ्तार किया गया। ये युवक दक्षिण भारत से गांजा लाकर पंजाब में बेचने का काम करते थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आगरा कैंट स्टेशन से शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो युवकों से करीब छह लाख रुपये कीमत का 28 किलो से अधिक गांजा पकड़ा है। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने कैंट स्टेशन पर पार्सल घर के पास खड़े दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। उनके सामान की तलाशी ली तो दोनों के पास से 28.710 किलो गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साधुराम व रामफल पुत्र साधुराम निवासीगण संगरूर (पंजाब) बताए। दोनों ने बताया कि वह दक्षिण भारत से गांजा लेकर आते हैं पंजाब में लोगों को फुटकर में बेचकर जीवनयापन करते हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।


