आगरा की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बछवाड़ा में 12 जुलाई को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक के साथ आरपीएफ विवाद के बाद कार्यरत स्टेशन मास्टर और कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब उप स्टेशन अधीक्षक ने एक महिला यात्री को ट्रेन में सुरक्षित चढ़ाने का प्रयास किया था, जिसे आरपीएफ ने चैन पुलिंग समझ लिया।

आगरा की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

बछवाड़ा, निज संवाददाता। विगत 12 जुलाई को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक के साथ आरपीएफ द्वारा ड्यूटी के दौरान विवाद होने पर प्लेटफॉर्म पर घसीटे जाने व मारपीट की घटना के विरोध में बछवाड़ा स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर व अन्य रेल कर्मचारियों ने केंडल मार्च निकाला। एसएम ने ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोशिएशन के आह्वान पर काली पट्टी बांध कर कार्य किया। विदित हो कि विगत दिनों कथित तौर पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के ट्रेन छूटने की स्थिति में वहां के उप स्टेशन अधीक्षक द्वारा गार्ड से वाकी टॉकी पर बोलकर गाड़ी रुकवाया गया और उसे सुरक्षित चढ़ाया गया।

जिसे आरपीएफ स्टाफ द्वारा चैन पुलिंग समझ लिया गया था। इसी विवाद को लेकर उप स्टेशन अधीक्षक को प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए आरपीएफ पोस्ट तक ले जाया गया और उनके साथ मारपीट की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।