अप्रैल-मई में रेलवे ने बनाए 108 दिव्यांग रियायत कार्ड

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

आगरा रेल मंडल ने दिव्यांग व्यक्तियों और बच्चों के लिए अप्रैल और मई में 108 रेलवे रियायत कार्ड ऑनलाइन जारी किए। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि लोग रेलवे की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। रियायती कार्ड से ट्रेन के किराए में छूट मिलती है।

अप्रैल-मई में रेलवे ने बनाए 108 दिव्यांग रियायत कार्ड

आगरा रेल मंडल दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में अप्रैल एवं मई माह में शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों एवं बच्चों के लिए कुल 108 रेलवे रियायत कार्ड ऑनलाइन बना कर जारी किए गए। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर रेलवे रियायत कार्ड को आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://divyangjanid. indianrail.gov.in पर पूरी की जा सकती है। वेबसाइट पर आवश्यक विवरण भरकर और दस्तावेज अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। सीएमओ द्वारा जारी किया चिकित्सा प्रमाण पत्र, फोटो, परिचय पत्र-पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र लगाना चाहिए।

रियायती कार्ड से ट्रेन के किराए में छूट मिलती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।