घर से नाराज किशोरी को जीआरपी ने परिजनों से मिलाया

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

आगरा कैंट जीआरपी ने 13 वर्षीय किशोरी को सही सलामत उसके परिजनों के हवाले कर दिया। किशोरी मिर्जापुर की रहने वाली है और घर से नाराज होकर ट्रेन से आगरा आई थी। पुलिस ने उसके पिता से संपर्क किया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।

घर से नाराज किशोरी को जीआरपी ने परिजनों से मिलाया

आगरा कैंट जीआरपी ने घर से नाराज होकर ट्रेन से आगरा पहुंची 13 वर्षीय किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि 10 जुलाई को आगरा कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान किशोरी लावारिस अवस्था में घूमती मिली। उसे थाना लाकर पूछताछ की गई। किशोरी ने बताया कि वह मिर्जापुर की रहने वाली है और घर से नाराज होकर ट्रेन से आगरा आ गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता से मोबाइल पर संपर्क किया। सूचना मिलने पर परिजन आगरा पहुंचे। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जहां से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।