महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में सानंद समापन
आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का वार्षिक क्षमावाणी मिलन समारोह लोहामंडी में धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में भक्ति नृत्य और जैन परंपरा पर आधारित प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति ने 50 वर्षों का वैवाहिक जीवन पूरा कर चुके दंपतियों और प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया।

आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का वार्षिक क्षमावाणी मिलन समारोह महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सानंद संपन्न हुआ। भक्ति नृत्य एवं जैन परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित समाजजनों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं से सराबोर हो गया। समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा उन दंपतियों को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण किए हैं। इसके साथ ही प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा दशलक्षण महापर्व के दौरान उपवास एवं तेला की तपस्या करने वाले त्यागीवृत्ति रखने वाले समाजजनों को प्रतीक चिह्न एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष निर्मल मोठया, हीरालाल बैनाड़ा, नरेंद्र गोधा, पंकज जैन, कमल जैन, सुरेंद्र बैनाड़ा, राजेंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, संदीप पाटनी अमित सोनी, दिलीप जैन, मनीष जैन, अंकुर जैन, विभू बैनाड़ा, अनिल मोठया, सुबोध पाटनी, उमा मोठया, प्रिया जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन मौजूद रहे।

