कैंट स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने किया श्रमदान
हिन्दुस्तान, आगरा
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आगरा कैंट स्टेशन पर सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य सुनील कुमार ने इसमें भाग लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान की शुरुआत सुबह आठ बजे हुई, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आगरा कैंट स्टेशन पर एक दिन, एक घंटा, एक साथ सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (पीयू) सुनील कुमार ने श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सुबह आठ बजे अभियान की शुरुआत की गई। इसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरिश कुमार गुप्ता समेत मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रेलवे परिसर की साफ-सफाई की गई। रेलयात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सांस्कृतिक दल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का महत्व बताया।


