ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न, तिरंगे के रंग में डूबीं ऐतिहासिक धरोहरें; अद्भूत छटा ने जीता दिल

100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न, तिरंगे के रंग में डूबीं ऐतिहासिक धरोहरें; अद्भूत छटा ने जीता दिल

देश ने कोरोना टीकाकरण के 100 करोड़ के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। गुरुवार को इस लक्ष्य की प्राप्ति के बाद देश में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने देश भर...

100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न, तिरंगे के रंग में डूबीं ऐतिहासिक धरोहरें; अद्भूत छटा ने जीता दिल
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 21 Oct 2021 08:16 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

देश ने कोरोना टीकाकरण के 100 करोड़ के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। गुरुवार को इस लक्ष्य की प्राप्ति के बाद देश में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने देश भर में 100 संरक्षित मंदिरों और स्मारकों को तिरंगे के रंग में रोशन कर दिया। एएसआई की तरफ से पहले कहा गया था कि ऐसा करने के पीछे उनका उद्देश्य कोरोना महामारी से लड़ाई में अग्रिम भूमिका निभाना वालों स्वास्थ्य कर्मचारियों, वैज्ञानिकों, वैक्सीन निर्माताओं और अन्य लोगों को सम्मान देना है।

100 करोड़ वैक्सीनेशन के पल को यादगार बनाए रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। ऐतिहासिक धरोहरों को जब तीन रंग से नहलाया गया तो एक अद्भूत छटा ने सबका दिल जीत लिया। यह प्राचीन इमारतें बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

तिरंगे के रंग में नहाए कुछ स्मारकों की तस्वीरें सामने आई हैं। दिल्ली स्थित हुमायूं का मकबरा का तीन रंगों में रंगे जाने के बाद काफी खूबसूरत नजर आ रहा था।

हैदराबाद स्थित चार मीनार भी पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के इस इनीसिएटिव का हिस्सा था। तिरंगे के रंग में रंगे चार मीनार की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। जो वीडियो सामने आया है उसमें कई लोग चार मीनार की खूबसूरती को निहारते भी नजर आ रहे हैं। 

त्रिपुरा के राजनगर में स्थित भुभनेश्वरी मंदिर भी तिरंगे के रंग में नहाया नजर आया।

100 करोड़ वैक्सीन के लक्ष्य को हासिल करने के बाद दिल्ली के मशहूर कुतुबमीनार को भी तीन रंगों में रंग दिया गया था।

दिल्ली के लाल किले की तस्वीर भी सामने आई है। नजर आ रहा है कि कई लोग लाल किले को देखने के लिए जुटे हैं। 

बता दें कि इन सभी इमारतों के अलावा तुगलकाबाद किला, पुराना किला, फतेहपुर सीकरी (आगरा), रामप्पा मंदिर, हम्पी, धोलावीरा (गुजरात), प्राचीन लेह पैलेस सहित 17 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, कोलकाता में करेंसी बिल्डिंग तथा मेटकाफ हॉल, मध्य प्रदेश में खजुराहो मंदिर और हैदराबाद में गोलकोंडा किला उन 100 स्मारकों में शामिल हैं, जिन्हें तिरंगे के रंग की रोशनी से रोशन किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें