ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशरामविलास पासवान के बाद फिलहाल पीयूष गोयल देखेंगे मंत्रालय का कामकाज

रामविलास पासवान के बाद फिलहाल पीयूष गोयल देखेंगे मंत्रालय का कामकाज

रेल मंत्री पीयूष गोयल को राम विलास पासवान के  निधन के बाद उनके मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर गोयल को...

रामविलास पासवान के बाद फिलहाल पीयूष गोयल देखेंगे मंत्रालय का कामकाज
एजेंसी,नई दिल्लीFri, 09 Oct 2020 02:03 PM
ऐप पर पढ़ें

रेल मंत्री पीयूष गोयल को राम विलास पासवान के  निधन के बाद उनके मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर गोयल को खाद्य,आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

पासवान का कल रात निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। केन्द्रीय मंत्री कुछ दिनों से राजधानी के एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती थे। पासवान का हाल में दिल का ऑपरेशन हुआ था। इससे पहले उनका कई बीमारियों का विदेशों से उपचार चल रहा था। पासवान 1969 में युवावस्था में ही बिहार विधानसभा के लिए चुन लिए गए थे। राजनीति में आने से पहले उनका बिहार पुलिस सेवा में उपाधीक्षक पद पर चयन भी हो गया था। लेकिन पुलिस की नौकरी के बजाय उन्होंने जनता की सेवा के लिए राजनीति को ही चुना।

 पासवान ने केन्द्र में रेल, इस्पात, कोयला, दूरसंचार तथा खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। वर्ष 2०14 में वह केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री बनाए गए थे और तब से वह लगातार इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें