Hindi NewsIndia NewsAfter Eknath Shinde Nitish kumar JDU also said abki bar 400 paar caused damage - India Hindi News
एकनाथ शिंदे के बाद नीतीश की जेडीयू भी बोली- 400 पार वाले नारे से हो गया नुकसान

एकनाथ शिंदे के बाद नीतीश की जेडीयू भी बोली- 400 पार वाले नारे से हो गया नुकसान

संक्षेप:

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने हाल ही में कहा कि बीजेपी के 'अबकी बार, 400 पार' का नुकसान हुआ है। उनके बयान का सरकार में शामिल जेडीयू ने भी समर्थन किया है।

Wed, 12 June 2024 01:42 PMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share Share
Follow Us on

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के द्वारा 'अबकी बार,400 पार' का नारा दिया गया था। पीएम मोदी ने भी अपने भाषणों में इसका जिक्र किया। हालांकि नतीजों में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ। भगवा पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी 272 के आंकड़े को भी नहीं छू सकी। हालांकि, एनडीए को बहुमत मिला और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रहे। सरकार बनने के बाद अब चुनाव नतीजों की समीक्षा की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने हाल ही में कहा कि बीजेपी के 'अबकी बार, 400 पार' का नुकसान हुआ है। उनके बयान का सरकार में शामिल जेडीयू ने भी समर्थन किया है। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, "हमारे द्वारा लगाए गए 400 पार के नारे का विपक्षी दलों के द्वारा संविधान बदलने से जोड़कर घोर दुरुपयोग किया गया।"

इससे पहले एकनाथ शिंदे ने कहा था कि इस नारे के जोर पकड़ने से संविधान बदलने और आरक्षण हटाने को लेकर लोगों में आशंका घर करने लगी थी। मुख्यमंत्री शिंदे ने मुंबई में एक बैठक में कहा, "हमें विपक्ष द्वारा 400 पार के नारे के बारे में गढ़ी गई झूठी कहानी के कारण कुछ स्थानों पर हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र में भी हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।" 

उन्होंने कहा कहा कि ''400 पार" के नारे के कारण लोगों को लगा कि भविष्य में संविधान बदलने और आरक्षण हटाने जैसे मुद्दों पर कुछ गड़बड़ हो सकती है। 

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से सात पर जीत हासिल की है, जबकि भाजपा ने 9 मिले। बिहार की बात करें तो यहां जेडीयू और बीजेपी दोनों ने ही 12-12 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, एनडीए की सहयोगी और चिराग पासवान की लोजपा और जीतन राम मांझी की पार्टी को एक सीट पर सफलता मिली।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।