लोहाघाट की आद्या ने नीट परीक्षा में 99.2 परसेंटाइल हासिल की
लोहाघाट में विकास खंड लोहाघाट की होनहार छात्रा आद्या उपाध्याय ने नीट परीक्षा में 99.2 परसेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आद्या ने नीट प
जगदीश राय, लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट की होनहार छात्रा आद्या उपाध्याय ने नीट परीक्षा में 99.2 परसेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आद्या ने नीट परीक्षा के साथ जेईई मेंस परीक्षा में भी सफलता पाई है। जीआईसी पुलहिंडोला में रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय और जीआईसी कर्णकरायत में शिक्षिका विनीता उपाध्याय की पुत्री आद्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा होली विजडम से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सोरवेली पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ से हाईस्कूल और इसी साल नारायणा ई-टेक्नो स्कूल जयपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नीट और जेईई मेंस की तैयारी शुरू की। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने समस्त गुरुजनों, माता-पिता और अपने बड़े भाई प्रखर उपाध्याय को दिया है।
जिन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक की उपाधि प्राप्त कर 15 जुलाई को गोल्ड मेडलिस्ट बने है। आद्या की सफलता पर राजकीय शिक्षक संघ की लोहाघाट की ब्लॉक कार्यकारिणी सहित समस्त शिक्षकों ने बधाई दी है।


