ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
शाहबाद में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के खिलाफ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण एवं वरिष्ठ नागरिकों को कठिनाई होगी। इंटरनेट कनेक्टिविटी और तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण रजिस्ट्री कार्य में बाधाएँ आ सकती हैं।

सैफनी/शाहबाद। प्रदेश में प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में बार एसोसिएशन शाहबाद के अधिवक्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था को स्थगित अथवा निरस्त किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि ई-रजिस्ट्री लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, वरिष्ठ नागरिकों तथा तकनीकी जानकारी से वंचित व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। तहसील स्तर पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, तकनीकी संसाधनों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी के कारण रजिस्ट्री कार्य प्रभावित होने की आशंका भी जताई। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष तकरीर उर रहमान, महासचिव अनोद कुमार शर्मा, अशफाक अहमद, जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुनेश यादव, रामौतार सिंह यादव, मनोज भारद्वाज, आशुतोष पाठक, सतेंद्र यादव, मारूफ खान, अभिषेक शर्मा समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


