अधिवक्ता ज्योतिरादित्य गिरी कांग्रेस में हुए शामिल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देवरियादेवरिया के पकड़ी गोसाईं निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता ज्योतिरादित्य गिरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ली और राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने का वादा किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आभार व्यक्त किया।

देवरिया। जिले के पकड़ी गोसाईं के निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता ज्योतिरादित्य गिरी ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान ज्योतिरादित्य गिरी ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संविधान बचाने एवं छात्रों युवाओं के सवालों पर निरंतर संघर्ष कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आंदोलन में सदैव खड़े रहेंगे। उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आभार जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


