अवधेश कुमार सिंह बने पटना उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता

हिन्दुस्तान, छपरा
share

सारण जिले के दाउदपुर बंगरा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय में अपर महाधिवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है। वे लंबे समय से न्यायिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और कई महत्वपूर्ण मामलों में उनकी भूमिका रही है।

अवधेश कुमार सिंह बने पटना उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता

फोटो:5 फाइल फोटो अवधेश कुमार सिंह छपरा, एक संवाददाता। सारण जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले के दाउदपुर बंगरा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय में अपर महाधिवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है।

उपलब्धि का महत्व

उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से जिले के अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों और आम लोगों में हर्ष का माहौल है। अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह अपनी विधिक दक्षता, लगन और लंबे अनुभव के बल पर न्यायिक क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुके हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ शासन की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही वर्ष 2015 से केंद्र सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में भी अपनी प्रभावी कानूनी भूमिका निभाते आ रहे हैं। न्यायालय में लंबे समय से सक्रिय अवधेश कुमार सिंह ने कई महत्वपूर्ण और चर्चित मामलों में अपनी कानूनी दक्षता का परिचय दिया है। सर्वोच्च न्यायालय में राम जन्मभूमि सहित कई अहम मामलों में उनकी भूमिका रही है। उनके अनुभव, कानूनी विशेषज्ञता और प्रभावशाली पैरवी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सारण जिले की प्रतिक्रिया

उनकी नियुक्ति पर पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे सारण जिले के लिए गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि अवधेश कुमार सिंह ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर न केवल सारण, बल्कि बिहार का नाम भी गौरवान्वित किया है। अवधेश कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर जिले के विभिन्न वर्गों के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता से सारण के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।

प्रश्नोत्तर

✦अवधेश कुमार सिंह कहाँ के निवासी हैं?−
अवधेश कुमार सिंह सारण जिले के दाउदपुर बंगरा निवासी हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअवधेश कुमार सिंह बने पटना उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता