एडवेंचर पार्क के लिए 3.05 करोड़ रुपये मंजूर

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

चम्पावत में एडवेंचर पार्क के निर्माण के लिए शासन ने 3.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पहले चरण में 1.22 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह परियोजना साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी। डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा के पालन का निर्देश दिया है।

एडवेंचर पार्क के लिए 3.05 करोड़ रुपये मंजूर

योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में एडवेंचर पार्क निर्माण के लिए शासन ने 3.05 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। पहली किस्त के रूप में 1.22 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। केएमवीएनएल पार्क निर्माण कर रहा है। डीएम मनीष कुमार के अनुसार यह परियोजना चम्पावत में साहसिक पर्यटन को नई दिशा देगी। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किया जाए। ताकि परियोजना का लाभ शीघ्र स्थानीय जनता और पर्यटकों को मिल सके। बताया कि परियोजना के साकार होने से चम्पावत में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।