PM मोदी का ट्वीट, आडवाणी जी ने अपने ब्लॉग में BJP का सही मतलब बताया
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के हालिया ब्लॉग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने सच्चे अर्थों में भाजपा का अर्थ जाहिर किया है। पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'आडवाणी...

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के हालिया ब्लॉग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने सच्चे अर्थों में भाजपा का अर्थ जाहिर किया है। पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'आडवाणी जी ने भाजपा के मूलतत्व को सच्चे रूप में प्रस्तुत किया है। सबसे गौर करने योग्य वह मंत्र, जिससे भाजपा चलती है, नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट।' इसी ट्वीट में उन्होंने कहा, 'भाजपा का कार्यकर्ता होने पर मुझे गर्व है। और इस बात का गर्व है कि लालकृष्ण आडवाणी जी जैसे महान व्यक्तित्व ने इसे मजबूती प्रदान की।'
Advani Ji perfectly sums up the true essence of BJP, most notably the guiding Mantra of ‘Nation First, Party Next, Self Last.’
Proud to be a BJP Karyakarta and proud that greats like LK Advani Ji have strengthened it. https://t.co/xScWuuDuMq
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लम्बे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गुरूवार को कहा कि उनकी पार्टी ने राजनीतिक रूप से असहमत होने वाले को कभी ''राष्ट्र विरोधी'' नहीं माना है। सरकार का विरोध करने वाले राजनीतिक स्वरों को 'राष्ट्र विरोधी' करार देने के चलन को लेकर छिड़ी बहस के बीच भाजपा के इस वरिष्ठ नेता की यह टिप्पणी काफी महत्व रखती है।
'नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट' (राष्ट्र प्रथम, फिर पार्टी, स्वयं अंत में) शीर्षक से अपने ब्लॉग में आडवाणी ने कहा, ''भारतीय लोकतंत्र का सार विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिये सम्मान है। अपनी स्थापना के समय से ही भाजपा ने राजनीतिक रूप से असहमत होने वालों को कभी ''दुश्मन नहीं माना बल्कि प्रतिद्वन्द्वी ही माना।"
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


