दाखिला की दौड़:- एसएयू में 30 जून तक आवेदन, यूजी-पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू
आईपीयू ने एडवांस्ड डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 29 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित करने की घोषणा की है। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। कुल 50 सीटें उपलब्ध हैं।

आईपीयू ने एडवांस्ड डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 29 जून को नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता
प्रवेश प्रक्रिया
दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (एसएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की है। नई दिल्ली के मैदानगढ़ी स्थित 100 एकड़ परिसर वाले इस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना सार्क देशों की सरकारों द्वारा की गई है।
पाठ्यक्रमों की जानकारी
विश्वविद्यालय में बीटेक कंप्यूटर साइंस, गणित एवं कंप्यूटिंग, एकीकृत बीएस-एमएस, बीबीए-एमबीए, बीए एलएलबी और मीडिया, कला एवं डिजाइन जैसे स्नातक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर एप्लाइड मैथमेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंध, समाजशास्त्र, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, संचार और सतत विकास जैसे विषयों में अध्ययन का अवसर मिलेगा। पीएचडी के लिए बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, विधि, गणित, समाजशास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन सहित कई विषयों में प्रवेश दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
भारत के अभ्यर्थियों का चयन जेईई, सीयूईटी, कैट, क्लैट और गेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के अंकों के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार इसकी डिग्रियां यूजीसी और अन्य नियामक संस्थाओं से मान्यता प्राप्त हैं।
जानकारी कैसे प्राप्त करें
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी http://www.sau.int और admissions.sau.int पर जा सकते हैं। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस नंबर पर 011-35656600 पर कॉल भी कर सकते हैं तथा व्हाट्सऐप नंबर 9818185222 के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थियों की तकनीकी सहायता के लिए मेलआईडी techsupport-admission@sau.int और फोन नंबर 011-35656633 उपलब्ध है।
एडवांस्ड डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 29 जून को
काउंसलिंग प्रक्रिया
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा संचालित एडवांस्ड डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग प्रोग्राम में दाखिले के आयोजित होने वाली पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 29 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। उसी दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत मेरिट के आधार पर सीटों का भी आवंटन कर दिया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी को यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से निर्गत 60 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फार्म,जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, इत्यादि साथ लाना हैं।
सीटें और समय सीमा
175 कोड वाले इस प्रोग्राम की काउंसलिंग के बाद आवंटित सीट 6 जुलाई तक निरस्त किए जा सकते हैं। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी से संबद्ध नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक कोऑपरेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट में उपलब्ध है। कुल सीटें 50 हैं।
इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in देख सकते हैं।


