नौ से रद्द रहेगी हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस
हिन्दुस्तान, रांची
रांची के दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण रेल सेवाओं में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। 9, 12, और 13 सितंबर को खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस आंशिक रूप से बंद रहेगी और आद्रा-हटिया-आद्रा ट्रेन रद्द रहेगी।

रांची। दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्य होगा। इसके कारण रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण रांची रेलमंडल से चलने वाली खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का नौ, 12 और 13 सितंबर को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।


