आधुनिक शिक्षा, कौशल विकास व करियर उपलब्ध कराना उद्देश्य: कुलसचिव
कैपिटल विश्वविद्यालय, कोडरमा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और अनुसंधान के माध्यम से सशक्त बनाना है। साथ ही मेरिट स्कॉलरशिप और वित्तीय सहायता का प्रावधान भी किया जाएगा।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। कैपिटल विश्वविद्यालय, कोडरमा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), डिप्लोमा एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलसचिव अजीत सिंह ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, अनुसंधान, नवाचार और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इसके लिए आधुनिक शिक्षण पद्धति, प्रायोगिक शिक्षा, उद्योग आधारित प्रशिक्षण तथा शोध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुलसचिव अजीत सिंह के अनुसार, विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, कंप्यूटर अनुप्रयोग, पत्रकारिता एवं जनसंचार, शिक्षा, कृषि, विधि, फार्मेसी और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इसके अलावा नियमित रूप से सेमिनार, कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान, उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। कुलसचिव की ओर से बताया गया कि उन्होंने बताया कि मेधावी एवं पात्र विद्यार्थियों के लिए मेरिट स्कॉलरशिप, नीड-बेस्ड फाइनेंशियल असिस्टेंस तथा विभिन्न सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।


