आज से तैयार होगी पहली मेरिट, प्रवेश पांच अगस्त से

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ। चौ.चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी के सभी डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू होगी। पहले मेरिट का चयन 5 से 14 अगस्त तक होगा। छात्रों को मेरिट के अनुसार सूचना दी जाएगी।

आज से तैयार होगी पहली मेरिट, प्रवेश पांच अगस्त से

मेरठ। चौ.चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी के सभी डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू होगी। शनिवार से चार अगस्त तक कैंपस के विभाग और कॉलेज पंजीकृत छात्रों की पहली मेरिट तैयार करेंगे। मेरिट से प्रवेश पांच से 14 अगस्त तक होंगे। छात्रों को मेरिट में चयन की सूचना लॉगइन से मिलेगी। कैंपस में चयन होने पर छात्रों को लॉगइन डैशबोर्ड पर फीस जमा करने का लिंक भेजा जाएगा जबकि कॉलेज मेरिट में नाम होने पर ऑफर लेटर आएगा। छात्र ऑफर लेटर स्वीकार करते हुए संबंधित कॉलेज में प्रमाण पत्र जमा करते हुए प्रवेश करा सकेंगे। कैंपस विभाग और कॉलेजों को 14 अगस्त तक पहली मेरिट से प्रवेशित छात्रों के नाम ऑनलाइन कंफर्म भी करने होंगे。

इन पाठ्यक्रमों की मेरिट अभी नहीं

विवि के अनुसार बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी शारीरिक शिक्षा एवं स्पोर्ट्स, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी एवं एलएलबी पाठ्यक्रमों में अभी मेरिट जारी नहीं होगी। लॉ पाठ्यक्रमों में फिलहाल पंजीकरण चल रहे हैं।

इस आधार पर बनेगी मेरिट

विवि के अनुसार कैंपस विभाग और कॉलेज यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में पंजीकरण डेटा अपनी समर्थ लॉगइन आईडी के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। पंजीकरण टैब पर यह डेटा मिलेगा। पाठ्यक्रम डाउनलोड करने के बाद पंजीकृत अभ्यर्थियों की अर्हता पाठ्यक्रम के अंक प्रतिशत, भारांक प्रतिशत को जोड़कर मेरिट तैयार होगी। राजकीय एवं एडेड कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीएससी एजी ऑनर्स, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमएससी एजी, एमकॉम पाठ्यक्रमों में पांच फीसदी सीटें स्पोर्ट्स कोटा के लिए छोड़कर मेरिट तैयार होगी।

ऐसे भेजी जाएगी छात्रों को सूचना

विवि के अनुसार कैंपस के विभाग पांच से 14 अगस्त तक का प्रथम सूची में चयनित छात्रों को प्रवेश कंफर्म करने के लिए शेड्यूल जारी करेंगे। वहीं कॉलेज इसी अवधि का प्रवेश ऑफर शेड्यूल अपने प्रवेश पोर्टल से जारी करते हुए छात्रों को भेजेंगे। ऑफर लेटर स्वीकारने वाले छात्र पांच से 14 अगस्त के बीच अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराते हुए प्रवेश कंफर्म कराएंगे।

कैंपस से फीस जमा करने का लिंक, कॉलेजों से ऑफर लेटर

विवि के अनुसार ऐसे छात्र जिन्होंने कैंपस के विभागों में यूजी-पीजी के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें समर्थ पोर्टल पर जाकर लॉगइन करना होगा। कैंपस में छात्रों को डैशबोर्ड पर प्रवेश शुल्क जमा करने का लिंक मिलेगा। यदि लिंक मिला है और वे प्रवेश लेना चाहते हैं तो विभागों में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करते हुए शुल्क जमा कराएंगे। यदि लिंक नहीं मिला तो इसका मतलब है अभी मेरिट में चयन नहीं हुआ। यदि छात्रों ने केवल कॉलेज में पंजीकरण कराया है तो उन्हें समर्थ लॉगिन में डैशबोर्ड पर एडमिशन ऑफर लेटर मिलेगा। छात्र इस ऑफर लेटर को स्वीकारते हुए कंफर्म करेंगे। इस दौरान एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने पर ऑफर लेटर स्वीकार हो जाएगा और छात्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित संबंधित कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे। यदि कॉलेज में प्रवेश नहीं लेना तो फिर ऑफर लेटर स्वीकार ना करें। यदि कैंपस एवं कॉलेज दोनों में पंजीकरण है तो छात्रों को डैशबोर्ड पर ऑफर लेटर एवं प्रवेश शुल्क जमा करने का लिंक दोनों मिलेंगे। छात्र जहां प्रवेश लेना चाहते हैं, उस प्रक्रिया को पूरी कर सकेंगे。

कांवड़ यात्रा के बाद ही रफ्तार पकड़ेंगे प्रवेश

विवि कैंपस एवं कॉलेजों में पहली मेरिट से प्रवेश पांच से 14 अगस्त तक होने हैं। इस दौरान कांवड़ यात्रा भी है। तीन-चार दिन कॉलेजों तक जाना मुश्किल होगा। ऐसे में पहली मेरिट में छात्रों को तीन-चार दिन ही सही तरीके से प्रवेश को मिलेंगे।

FAQs

चौ. चरण सिंह विवि में प्रवेश प्रक्रिया कब शुरू होगी?
चौ. चरण सिंह विवि में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू होगी।
Praveen Dixit

लेखक के बारे में

Praveen Dixit

शॉर्ट बायो : प्रवीण दीक्षित पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

प्रवीण दीक्षित भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

प्रवीण दीक्षित ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2006 में अमर उजाला अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। अमर उजाला और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में उन्हें शिक्षा, मौसम और पर्यावरण बीट पर काम करने का मौका मिला। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार इन बीट को कवर कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीएससी बायोलॉजी, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से प्रवीण को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, विशेष रूप से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा पर कमांड के साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डाटा विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।


उच्च शिक्षा और लक्ष्य

उच्च शिक्षा, मौसम और इससे जुड़े रिसर्च के विषयों पर प्रवीण की गहरी समझ है। उच्च शिक्षा में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। प्रवीण का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शोध, यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई । डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचार
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआज से तैयार होगी पहली मेरिट, प्रवेश पांच अगस्त से