बेतालघाट डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

बेतालघाट के शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय में 2026-27 के शैक्षिक सत्र के लिए बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 98 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, और प्रवेश 13 से 20 जुलाई तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना दस्तावेज सत्यापित कराना होगा।

बेतालघाट डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

बेतालघाट। शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। समर्थ पोर्टल पर कुल 98 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहली मेरिट के आधार पर प्रवेश 13 से 20 जुलाई तक की जाएगी। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपने सभी शैक्षणिक एवं आवश्यक अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद ऑनलाइन शुल्क जमा कर उसकी रसीद और एंटी ड्रग शपथ-पत्र जमा करना होगा। अब तक 18 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जा चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।