Haldwani News: एमबीपीजी कॉलेज में 2146 सीटें रह गईं खाली
Haldwani News: एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हुई। 4,069 विद्यार्थियों ने 6,215 सीटों में से दाखिला किया, जबकि 2,146 सीटें खाली रह गईं। इसमें छात्राओं की संख्या 2,266 और छात्रों की 1,803 रही। विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की स्थिति भी बारीकी से बताई गई।

Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार शाम चार बजे थम गई। बीते 17 जुलाई से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन 14 अगस्त तक विभिन्न संकायों की 6,215 सीटों के सापेक्ष 4,069 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, जबकि 2,146 सीटें खाली रह गईं।इस बार भी दाखिलों में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। कुल प्रवेश लेने वालों में 2,266 छात्राएं और 1,803 छात्र शामिल हैं। अंतिम दिन महाविद्यालय में 181 नए दाखिले दर्ज किए गए। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि बीए की 3,375 सीटों में से 2,335 सीटों पर प्रवेश हुए, जिनमें 883 छात्र और 1,452 छात्राएं शामिल हैं।
1,040 सीटें रिक्त रह गईं। बीकॉम में 1,160 सीटों के सापेक्ष 875 दाखिले (555 छात्र व 320 छात्राएं) 285 सीटें खाली बचीं। बीएससी बायोलॉजी की 840 सीटों में से 455 पर दाखिले (117 छात्र व 338 छात्राएं) हुए 385 सीटें खाली रहीं। वहीं, बीएससी गणित की 840 सीटों के सापेक्ष 404 विद्यार्थियों (248 छात्र व 156 छात्राएं) ने प्रवेश लिया, जिससे 436 सीटें रिक्त रह गईं।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

