महिला महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

महिला महाविद्यालय बहराइच में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश समिति छात्रों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। प्राचार्या ने कहा कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्राओं के विकास के लिए प्रयासरत है। सभी इच्छुक छात्राओं को समय पर प्रवेश लेना चाहिए।

महिला महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी

बहराइच। महिला महाविद्यालय बहराइच में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। प्रवेश समिति द्वारा अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है। प्राचार्या ने कहा कि कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी इच्छुक छात्राएं समय रहते प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला कदम बढ़ाएँ। प्रवेश समिति प्रभारी ज्योति त्रिपाठी ने बताया प्रवेश प्रक्रिया को छात्रा-अनुकूल एवं सरल बनाया गया है। महाविद्यालय में आने वाली प्रत्येक छात्रा को प्रवेश संबंधी आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।