आरटीई : दो स्कूलों का यू डायस कोड स्थगित, 22 पर लटकी तलवार

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत 22 स्कूलों में 100 से अधिक बच्चों का प्रवेश नहीं हुआ है। अभिभावकों ने बीएसए कार्यालय में हंगामा किया, जिसके बाद एडीएम ने दो स्कूलों के यू-डायस कोड को स्थगित कर दिया। अन्य 12 स्कूलों की सूची भी तैयार की गई है, जिससे मान्यता रद्द होने का भी खतरा है।

आरटीई : दो स्कूलों का यू डायस कोड स्थगित, 22 पर लटकी तलवार

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) में प्रवेश न लेने वाले दो स्कूलों का यू-डायस स्थगित कर दिया गया है। यह स्कूल प्रवेश लेने में आनाकानी कर रहे थे। 22 स्कूलों में 100 से ज्यादा बच्चों के प्रवेश अब तक नहीं हुए हैं और वे जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक चक्कर काट रहे हैं। ऐसे बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों के साथ बीएसए कार्यालय में हंगामा किया। एडीएम सिटी को मोर्चा संभालना पड़ा। आरटीई में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी लेकिन अभी तक 100 से ज्यादा बच्चे 22 स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। स्कूल कोई न कोई बहाना बनाकर प्रवेश लेने से इनकार कर रहे हैं।

ऐसे तमाम अभिभावक व बच्चे मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। विवाद बढ़ता देख उन्होंने एडीएम सिटी को बीएसए कार्यालय भेजा ताकि विवाद हल कराया जा सके। बीएसए कार्यालय में किदवई नगर स्थित दो पब्लिक स्कूलों के यूडायस कोड स्थिगत कर दिए गए। 12 अन्य की सूची तैयार कर ली गई है। एडीएम सिटी आलोक गुप्ता और बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह ने दोनों स्कूलों के यू डायस कोड स्थगित करने की पुष्टि की। इसके बाद मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई भी हो सकती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरटीई : दो स्कूलों का यू डायस कोड स्थगित, 22 पर लटकी तलवार