केएनयू में प्रवेश लेने की तिथि दस तक बढ़ी
केएनयू में प्रवेश लेने की तिथि दस तक बढ़ी केएनयू में प्रवेश लेने की तिथि दस तक बढ़ी केएनयू में प्रवेश लेने की तिथि दस तक बढ़ी केएनयू में प्रवेश लेने की त

ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने की तिथि दस सितंबर तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में 31 अगस्त तक ही निर्धारित थी लेकिन छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए दस सितंबर तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अनेक संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा प्रवेश की अंतिम तिथि विस्तारित किए जाने का निरंतर अनुरोध किया जा रहा था। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव द्वारा स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 10 सितंबर के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं लिया जा सकेगा।
ऐसे में इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें।


