मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 14 छात्रों ने लिया प्रवेश

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पहले वर्ष में दाखिला शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया के लिए एक पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है। मंगलवार और बुधवार को कुल 14 छात्रों ने प्रवेश लिया। कॉलेज में 100 सीटें हैं, जिसमें 15 आल इंडिया कोटा और 85 स्टेट कोटा की हैं।

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 14 छात्रों ने लिया प्रवेश
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 14 छात्रों ने लिया प्रवेश

देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिला शुरू हो गया है। इसके लिए कमेटी बनाई है। बुधवार को 13 छात्रों ने प्रवेश लिया, जबकि एक छात्र ने मंगलवार को नामांकन कराया। अब तक 14 छात्रों का दाखिला लिया है।

दाखिला प्रक्रिया

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम में कुल 100 सीट है। इसमें इसमें आल इंडिया कोटा की 15 तथा स्टेट कोटा की 85 सीट है। नीट परीक्षा में सफल काउंसिलिंग के बाद प्रवेश का कार्य शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देश पर पांच सदस्यी कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने प्रशासनिक भवन के एलटी-एक में मंगलवार से प्रवेश का कार्य शुरू कर दिया। पहले दिन एक छात्र ने दाखिला लिया, जबकि कई छात्र पहुंचे थे। उन्होंने जानकारी ली।

छात्रों की कागजी कार्रवाई

बुधवार को 13 छात्रों ने प्रवेश लिया। छात्रों ने कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद गठित मेडिकल कमेटी के सामने उपस्थित होकर मेडिकल करा। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई।

पाँच सदस्यीय कमेटी

पांच सदस्यी कमेटी यह हैं शामिल

- मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देश पर फार्माकोलाजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. जमाल हैदर की अध्क्षता में पांच सदस्यी कमेटी बनाई गई है। इसमें एनाटमी विभागाध्यक्ष प्रो. मृत्युंज पाण्डेय सदस्य सचिव तथा पैथालाजी विभागाध्यक्ष प्रो. पवन त्रिवेदी के अलावा माइक्रोबायोलाजी के डॉ. रामजन्म प्रसाद, फार्माकोलाजी के डॉ. जयंत राय सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसमें वरिष्ठ सहायक अजीत पाल गौतम के अलावा कृष्ण कुमार गुप्ता, शुभम जायसवाल, अनुराधा गुप्ता, विद्यासागर मिश्रा, धर्मेश दूबे आदि शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦एमबीबीएस पहले वर्ष में कितनी सीटें हैं?−
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पहले वर्ष में कुल 100 सीट हैं, जिसमें आल इंडिया कोटा की 15 और स्टेट कोटा की 85 सीट हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 14 छात्रों ने लिया प्रवेश