बाराबंकी में चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

बाराबंकी जिले में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल में 182 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें चार उप जिलाधिकारियों का स्थानांतरण गैर जनपद किया गया है। हैदरगढ़ की एसडीएम मधुमिता सिंह का तबादला अंबेडकरनगर किया गया है, जबकि अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

बाराबंकी में चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला

बाराबंकी, संवाददाता। शासन स्तर पर हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में बाराबंकी जिले के चार उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। हैदरगढ़ की एसडीएम मधुमिता सिंह का तबादला अंबेडकरनगर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने मात्र चार दिन पहले ही हैदरगढ़ एसडीएम का कार्यभार संभाला था। उन्हें वकीलों के प्रदर्शन के बाद तत्कालीन एसडीएम राजेश विश्वकर्मा के हटाए जाने के उपरांत यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्यभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों बाद उनका तबादला आदेश जारी हो गया।इसके अलावा, पूर्व में हैदरगढ़ के एसडीएम रह चुके मोहम्मद शम्सतबरेज खान का तबादला हाथरस, अनुराग सिंह का बदायूं तथा प्रीति सिंह का रायबरेली कर दिया गया है।

ये सभी अधिकारी बाराबंकी जनपद में विभिन्न तहसीलों में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे।वहीं, बाराबंकी में नए एसडीएम के रूप में शैलेंद्र कुमार वर्मा (प्रतापगढ़), प्रज्ञा पांडे (उन्नाव), भावना सिंह (बागपत) और अश्वनी सिंह (लखीमपुर खीरी) की तैनाती की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।